कतर्नियाघाट में वृक्षारोपण महायज्ञ का आयोजन, विधायक सरोज सोनकर ने किया पौधरोपण

Share

बहराइच ( मिहीपुरवा )lकतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की मूर्तिहा  रेंज क्षेत्र के अमृतपुर अंतर्गत 32 हेक्टेयर वन भूमि पर रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बलहा की विधायक सरोज सोनकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य सचिव खाद एवं रसद विभाग रणवीर प्रसाद, फील्ड डायरेक्टर दुधवा टाइगर रिजर्व एच राजा मोहन, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, पुलिस क्षेत्र अधिकारी प्रदुम्न सिंह सहित सभी ने वृक्षारोपण कर इस महायज्ञ में सम्मिलित हुए इस अवसर पर विधायक, वन विभाग के अधिकारियों, क्षेत्रीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से सागौन, शीशम, आम,जामुन, सेमहल, पीपल, बरगद, सहजन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को भी पौधों का वितरण किया गया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी है। इस दौरान विधायक में मौजूद सभी से वृक्षारोपण करने तथा उसकी सुरक्षा की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा रेंज अधिकारी मूर्तिहा/धर्मपुर दीपक मिश्रा, आशीष गौड,ककरहा किरण कुमार सिंह सहित समस्त रेंज के रेंज अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *