रसूलाबाद कानपुर रोड पर कस्बे की ओर से आ रही एक कंबाइन अनियंत्रित होकर विकास नगर स्थित एक मकान में जा घुसी। जिससे उसकी दो दुकानों के शटर टूट गए। इस घटना पर आसपास के नागरिकों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।विकास नगर निवासी देवीदीन पुत्र लल्लू राम ने बताया कि रसूलाबाद की ओर से आ रही एक कंबाइन अनियंत्रित होकर उसके मकान में घुस गई। जिससे मकान में आगे बनी दुकानों के दोनों शूटर टूट गए। अचानक हुई इस घटना पर आसपास के नागरिकों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई । बाद में दोनों पक्षों में आपसी सुलह हो जाने पर इसकी सूचना पीड़ित ने पुलिस को नहीं दी।