थाना गजनेर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तगण को चोरी की एल्युमिनियम कॉइल(ट्रांसफॉर्मर) सहित किया गया गिरफ्तार 

Share
हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 21.10.2026 को थाना गजनेर पर वादी श्री मयंक सिंह राठौर अवर अभियंता विद्युत उपकेन्द्र सरवनखेड़ा थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात द्वारा लिखित तहरीर बावत दिनांक 19.10.2026 को ग्राम शाहजहाँपुर निनाया थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात से अज्ञात अभियुक्त द्वारा ट्रांसफॉर्मर कॉइल चोरी कर ले ले जाने के सम्बन्ध में दी गयी । जिसके आधार पर थाना गजनेर पर मु0अ0सं0 219/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । दिनांक 21.10.2026 को थाना गजनेर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए। read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आए अभियुक्तगण 1. हर्षित कमल पुत्र राम स्नेही निवासी ग्राम बिल्टी थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात, 2. अश्वनि कुमार पुत्र परशूराम निवासी ग्राम बिल्टी थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात को ग्राम निनाया रोड़ पानी की टंकी के पास थाना क्षेत्रांतर्गत गजनेर से गिरफ्तार किया गया एवं उनके कब्जे से चोरी की एल्युमिनियम कॉइल(ट्रांसफॉर्मर) वजन करीब 40 किलोग्राम बरामद की गयी । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । अभियुक्तगण के दो सह-अभियुक्त भी प्रकाश में आये हैं जिनकी गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है  ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *