कानूनी पेशा केवल करियर नहीं, न्याय, नैतिकता और जनसेवा के प्रति आजीवन प्रतिबद्धता है : जितेन्द्र चौहान

Share
हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात नवप्रवेशी अधिवक्ताओं  शाश्वत सिंह एवं रोहित सविता के बैंड बंधाई सेरेमनी के अवसर पर जिला बार एसोसिएशन, कानपुर देहात के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि कानूनी पेशे में सफलता केवल किताबी ज्ञान से नहीं, बल्कि ईमानदारी, अनुशासन, निरंतर अध्ययन और विधि के प्रति सम्मान से प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि न्यायालय में प्रभावी पैरवी की शुरुआत गहन तैयारी और तथ्यों की सही समझ से होती है।उन्होंने नवप्रवेशी अधिवक्ताओं से आह्वान किया कि वे न्यायालय की गरिमा, अपने वरिष्ठों, सहकर्मियों और वादकारियों का सम्मान करते हुए अपने आचरण से विश्वास अर्जित करें। “मुकदमे के तर्क भले याद न रहें, लेकिन अधिवक्ता की ईमानदारी और भरोसेमंद व्यवहार सदैव याद रहता है।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/”उन्होंने कहा कि तकनीक और विधिक ज्ञान सफलता के साधन हैं, लेकिन चरित्र, नैतिकता और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता ही अधिवक्ता की वास्तविक पहचान तथा उसकी स्थायी विरासत बनाते हैं। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन कानपुर देहात महामंत्री नरेन्द्र सिंह सेंगर के पुत्र शाश्वत सिंह को उनके गुरु अशोक श्रीवास्तव ने तथा रोहित सविता को वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन कानपुर देहात जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान बैंड बांध कर स्वागत कियाप्रमुख रूप से जिला बार एसोसिएशन महामंत्री नरेन्द्र सिंह सेंगर पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव पूर्व महामंत्री घनश्याम सिंह राठौर  वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र सिंह चौहान अमित श्रीवास्तव आनन्द मोहन कटियार अमर जी श्रीवास्तव रामनरेश मिश्रा मनोज गोस्वामी जहान सिंह गौर मृदुल कुमार सिंह चौहान,राजेश कुशवाहा रोहित शुक्ला रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *