01 नवंबर को ईको पार्क माती में आयोजित होगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर

Share
हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के द्वारा माननीय कार्यपालक अध्यक्ष / वरिष्ठ न्यायमूर्ति के अनुमोदनोपरान्त आम जनता के विधिक सशक्तीकरण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा दिनांक 01.11.2026 को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन ईको पार्क (कम्यूनिटी हॉल), माती में आयोजन किया जा रहा है। उपराक्त वृहद/मेगा शिविर में जनपद के 43 विभागों के जनकल्याण योजनाओं का प्रचार प्रसार एवं आम जनमानस को योजनाओं का लाभ दिया जाना है।इसी क्रम में आज दिनांक 22 अक्टूबर 2026 दिन गुरुवार को तहसील सभागार रसूलाबाद कानपुर देहात में प्री-मेगा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त शिविर में, महिला कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, नगर पंचायत, राजस्व विभाग, आँगनबाड़ी कार्यकत्री व अन्य विभाग भी उपस्थित रहे।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteप्री-मेगा शिविर में श्रीमती नूपुर श्रीवास्तव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा तहसील सभागार में उपस्थित आमजनमानस को पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना, निःशुल्क विधिक सहायता के बारे व अन्य योजनायें जो जनहितार्थ है के बारे में विस्तृत जानकारियां प्रदान साथ ही इसी क्रम में दिनांक 21 अक्टूबर 2026 दिन बुधवार को तहसील सभागार मैथा, कानपुर देहात में प्री-मेगा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकिरण द्वारा नामित नोडल अधिकारी श्री आशीष मिश्रा (LADCs) द्वारा शिविर का संचालन किया गया। उक्त शिविर में महिला कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पंचायतीराज विभाग, समाज कल्याण विभाग, खाद्य व रसद विभाग, चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग, नगर पंचायत, राजस्व विभाग, आँगनबाड़ी कार्यकत्री व अन्य विभाग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *