बहराइच पर्यावरण संरक्षण और मातृशक्ति के सम्मान को समर्पित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जिले में नई गति मिली। गरविवार को जिले के नोडल अधिकारी एवं आईएएस रणवीर प्रसाद ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया और नागरिकों से इस मुहिम से जुड़ने की अपील की।इस अवसर पर नोडल अधिकारी श्री प्रसाद ने कहा कि माँ हमें जीवन देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं। दोनों ही हमारे अस्तित्व के आधार हैं। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान इसी भावना को आगे बढ़ाने की पहल है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक अपनी माँ के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ले।उन्होंने कहा कि आज जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और भूजल संकट जैसी चुनौतियां हमारे सामने हैं। इनसे निपटने के लिए बड़े स्तर पर वृक्षारोपण ही एकमात्र समाधान है। यदि प्रत्येक परिवार एक-एक पेड़ लगाता है तो हम अपने जिले को हरा-भरा और स्वस्थ बना सकते हैं।श्री प्रसाद ने कहा कि शासन के निर्देशों के क्रम में बहराइच जिले में इस अभियान को जनांदोलन के रूप में चलाया जाएगा। इसके लिए स्कूल, कॉलेज, ग्राम पंचायतों और स्वयंसेवी संस्थाओं को जोड़ा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लगाए गए पौधों की जियो-टैगिंग कर नियमित निगरानी की जाए ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नोडल अधिकारी के साथ मिलकर नीम, पीपल, बरगद, आम और अशोक के पौधे लगाए। पौधरोपण के बाद सभी ने पौधों की सुरक्षा और संवर्धन का संकल्प भी लिया।नोडल अधिकारी ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ केवल एक अभियान नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, स्वच्छ जल और हरित भविष्य देने का संकल्प है। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर #EkPedMaaKeNaam के साथ पौधरोपण की तस्वीरें साझा करने को भी कहा ताकि अधिक से अधिक लोग प्रेरित हों।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने माताओं के नाम पौधे समर्पित कर पर्यावरण बचाने का संकल्प दोहराया।