ब्लैकमेल कर शादी का दबाव बनाने वाला शातिर गिरफ्तार  

Share
भदोही। थाना गोपीगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जान से मारने की धमकी देकर शादी का दबाव बनाने और जालसाजी कर जाली इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड बनाने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन एवं एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है और शादी करने का दबाव बना रहा है।read more:https://pahaltoday.com/cji-told-why-he-brought-a-mobile-phone-to-the-courtroom-for-the-first-time-in-his-life/ अभियुक्त ने पीड़िता के निजी डेटा और तस्वीरों से छेड़छाड़ कर फर्जी इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड एवं फर्जी प्रोफाइल तैयार किए थे। उन्हीं जाली रिकॉर्ड्स को वायरल करने की धमकी देकर वह पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था। मुखबिरी सूचना पर थाना गोपीगंज पुलिस ने मिर्जापुर तिराहे से अभियुक्त पवन गुप्ता पुत्र मनोज गुप्ता निवासी करसौता, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारा- 308(5), 352, 351(3), 336(4), 338 बीएनएस व 66ई तथा 67ए आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *