स्टाफ नर्स ने ब्लड सेंटर संचालक पर यौन उत्पीड़न, धमकी और मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज

Share

बड़हलगंज, गोरखपुर। कोतवाली बड़हलगंज पुलिस ने एक निजी ब्लड सेंटर की पूर्व स्टाफ नर्स की तहरीर पर संचालक के खिलाफ यौन उत्पीड़न, आपराधिक धमकी और अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, बड़हलगंज थाना क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि वह पिछले करीब पांच वर्षों तक बड़हलगंज स्थित मान्या ब्लड सेंटर में स्टाफ नर्स के रूप में कार्यरत थीं। उनका आरोप है कि ब्लड सेंटर संचालक मनोज मद्धेशिया पुत्र राजेश मद्धेशिया ने उनकी नियुक्ति कुशीनगर जनपद के पडरौना स्थित ब्लड सेंटर के नाम पर दिखाकर उनके शैक्षणिक एवं अन्य मूल प्रमाण-पत्र जमा करा लिए, जबकि उनसे लगातार बड़हलगंज स्थित केंद्र पर कार्य कराया जाता रहा।पीड़िता का आरोप है कि नौकरी के दौरान संचालक द्वारा लगातार मानसिक उत्पीड़न किया गया तथा अश्लील नीयत से शारीरिक छेड़छाड़ की जाती रही। नौकरी छूटने के डर से वह काफी समय तक यह सब सहन करती रहीं। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने 17 मई 2026 को इस्तीफा दे दिया।
तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस्तीफे के बाद भी आरोपी फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार संपर्क कर दोबारा नौकरी करने का दबाव बना रहा है। मना करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने, जान से मारने की धमकी देने तथा सोशल मीडिया पर बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 21 मई 2026 को उसके विरुद्ध समाचार पत्रों में भ्रामक विज्ञापन भी प्रकाशित कराए गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पास व्हाट्सएप चैट, ऑडियो रिकॉर्डिंग एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित हैं, जिन्हें जांच के दौरान प्रस्तुत किया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/in-which-direction-are-raghav-chadhas-political-steps-moving-he-seems-interested-in-forming-his-own-party/तहरीर के आधार पर बड़हलगंज पुलिस ने आरोपी मनोज मद्धेशिया के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 74 तथा धारा 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *