पटियाला हाउस न्यायालय में संविधान दिवस पर दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष ने छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

Share

नई दिल्ली, संविधान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को को पटियाला हाउस न्यायालय, नई दिल्ली में आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन दिल्ली विधान सभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पटियाला हाउस डा विजय कुमार दहिया ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में बृजेंद्र चाहर जी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अपर सालिसिटर जनरल, चेतन शर्मा, अपर सालिसिटर जनरल, हरि बोरीकर, संगठन सचिव (उत्तर क्षेत्र), अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद, तथा संजय पोद्दार, अध्यक्ष, अधिवक्ता परिषद, दिल्ली प्रांत सहित विधिक जगत के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।सभा को संबोधित करते हुए विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि भारत ने एक लंबे और कठिन संघर्ष के पश्चात स्वतंत्रता प्राप्त की थी तथा इस संघर्ष के पीछे निहित आदर्शों और आकांक्षाओं की स्पष्ट अभिव्यक्ति भारत के संविधान में परिलक्षित होती है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि संविधान को केवल शासन संचालन से संबंधित एक दस्तावेज के रूप में नहीं, बल्कि उस राष्ट्रीय दृष्टि, संकल्प और उद्देश्य के प्रतीक के रूप में समझा जाना चाहिए, जिसके लिए देश ने स्वतंत्रता का संघर्ष किया था।प्रदर्शनी में भारत के संविधान की मूल हस्तलिखित प्रति को सुशोभित करने वाले चित्रों के साथ-साथ संविधान निर्माण में योगदान देने वाली महिलाओं के छायाचित्र भी प्रदर्शित किए गए।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/इस प्रदर्शनी के माध्यम से आगंतुकों को न केवल संविधान की मूल पांडुलिपि की कलात्मक भव्यता को देखने, बल्कि उन व्यक्तित्वों और सामूहिक प्रयासों को समझने का अवसर मिला, जिन्होंने इस ऐतिहासिक दस्तावेज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस के कलात्मक मार्गदर्शन में तैयार किए गए ये चित्र भारत की सभ्यतागत यात्रा, सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक व्यक्तित्वों तथा स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंगों को सुंदर रूप में चित्रित करते हैं।प्रदर्शनी के दौरान अधिवक्ता अदिति द्राल ने उपस्थित गणमान्य अतिथियों को इन चित्रों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने चित्रों में दर्शाई गई ऐतिहासिक घटनाओं, महान व्यक्तित्वों एवं सांस्कृतिक परंपराओं के साथ-साथ संविधान के विभिन्न भागों से उनके संबंध को भी रोचक ढंग से प्रस्तुत किया।इस प्रदर्शनी में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं तथा अन्य आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और चित्रों एवं उनसे जुड़ी ऐतिहासिक कथाओं में गहरी रुचि दिखाई। संविधान निर्माण में योगदान देने वाली महिलाओं के छायाचित्रों के प्रदर्शन ने राष्ट्र की संवैधानिक नींव को आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया, जिसे प्रायः अपेक्षित महत्व नहीं मिल पाता।प्रदर्शनी के समापन समारोह में दिल्ली उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्तिअमित शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर डा विजय कुमार दहिया, माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पटियाला हाउस न्यायालय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *