बहराइच ( कैसरगंज )lपर्यावरण संरक्षण और मातृभक्ति को जोड़ने वाले ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम के तहत में विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने स्वयं पौधा लगाकर की।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि माँ हमें जीवन देती है और पेड़ हमें जीवन देते हैं। दोनों का हमारे जीवन में समान महत्व है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान इसी भावना से शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक अपनी माँ के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे।उन्होंने आगे कहा कि बढ़ते प्रदूषण, घटते जलस्तर और बदलते मौसम को देखते हुए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी जरूरत है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक-एक पेड़ लगाकर उसे बड़ा करे, तो हम अपने जिले को हरा-भरा बना सकते हैं। यह अभियान न केवल पर्यावरण को बचाएगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और स्वस्थ जीवन भी देगा।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी ने तहसील के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मिलकर छायादार और फलदार प्रजातियों के पौधे लगाए। उन्होंने उपस्थित लोगों को पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया।इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रशासन इस अभियान को जनांदोलन बनाने के लिए स्कूलों, पंचायतों और स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर काम करेगा। जगह-जगह पौधरोपण के साथ-साथ जागरूकता रैलियां भी आयोजित की जाएंगी।कार्यक्रम में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल, राजस्व कर्मी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने उप जिलाधिकारी के साथ पौधे लगाए और माताओं के नाम संकल्प पत्र भी भरे।*संदेश:* एक पौधा लगाएं, माँ को समर्पित करें — धरती को बचाएं