राज्य मंत्री सुरेश राही ने भरतपुर में किया वृक्षारोपण

Share

  बहराइच ( मिहीपुरवा )l। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  की प्रेरणा व प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  की अपील के अनुसार ‘‘एक पेड़-माँ के नाम’’ अभियान के तहत वृक्षारोपण जन अभियान 2026-27 अन्तर्गत बहराइच जनपद में 63 लाख 12 हजार 600 पौध रोपण अभियान अन्तर्गत तहसील मिहींपुरवा की ग्राम पंचायत सेमरहना (भरतपुर) मुख्य अतिथि  राज्य मंत्री, कारागार  सुरेश राही ने विधायक बलहा  सरोज सोनकर, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट अपूर्व दीक्षित व ब्लॉक प्रमुख अभिषेक वर्मा,नगर पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र मधेशिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ विधिवत पूजन अर्चन के पश्चात हरीशंकरी पौध को रोपण किया। उल्लेखनीय है कि जनपद के दूरस्थ ग्राम भरथापुर के हितग्राहियों के विस्थापन हेतु ग्राम पंचायत सेमरहना में भरतपुर स्मार्ट ग्राम का निर्माण किया जा रहा है।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री राही ने ‘‘एक पेड़-माँ के नाम’’ अभियान के तहत सभी से अपील की कि संसार के सर्वाधिक पूज्यनीय रिश्ते मॉ के नाम एक पौध लगाकर उसकी देखभाल भी अपनी मॉ की भांति करें नाना प्रकार की पर्यावरणीय समस्याओं का सबसे आसान और सुलभ उपाय पौध रोपण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश पर आज सम्पूर्ण प्रदेश में 35 करोड़ पौध रोपित किये जा रहे है। श्री राही ने आमजन का आहवान किया कि भूमि की उपलब्धता के अनुसार अधिक से अधिक पौध रोपित करें। उन्होंने कहा कि वृक्ष इस सुन्दर धरा के आभूषण है हमें चाहिए कि धरती मां का नाना प्रकार के आभूषणों से श्रृंगार करें तथा अधिक वर्षा हो और अनन्तकाल के मानव का अस्तित्व पृथ्वी पर कायम रहे।जिलाधिकारी श्री त्रिपाठी ने आभार ज्ञापित करते हुए बताया की जनपद में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष  पौध रोपित करने के लिए सुबह से ही बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा हैं। डीएम ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आमजन, जनप्रतिनिधियों, लक्षित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयास से लक्ष्य से अधिक पौधे रोपित किये जायेंगे। डीएम ने हरीशंकरी व साहजन पौध के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि औषधीय गुणों से भरपूर इस पौध में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं जो महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए काफ़ी लाभदायक हैं सभी लोग अपने घर पर सहजन का एक पौध अवश्य लगाएं। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता , एसडीएम मिहींपुरवा (मोतीपुर) अमिता यादव, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, खण्ड विकास अधिकारी विजय सिंह , ग्राम प्रधान व अन्य जनप्रतिनिधियों, संभ्रान्तजन व गणमान्यजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *