बहराइच ( पयागपुर तहसील )। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत रविवार को पयागपुर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी एवं थाना प्रभारी दीपक सिंह ने संयुक्त रूप से पयागपुर थाना परिसर में पौधारोपण कर अभियान को गति प्रदान की।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/इस अवसर पर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि पौधे रोपने के बाद उनकी देखरेख नहीं की जाएगी तो वे सूख जाएंगे। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी भी उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।थाना प्रभारी दीपक सिंह ने भी लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखने का आह्वान किया।”एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पयागपुर क्षेत्र के रामनगर, रामनारायण सिंह इंटर कॉलेज, खजूरी कोर्ट बाजार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर सहित विभिन्न सरकारी एवं शैक्षणिक संस्थानों में भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि स्वच्छ वायु, जल संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने की अपील की गई।