गाजीपुर। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी प्रेम का पवित्र पर्व है। यह पर्व भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ ही समाज में आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश देता है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि रक्षाबंधन का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पर्व परिवार और समाज में आपसी रिश्तों को मजबूत करने के साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का काम करते हैं।जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों, विशेषकर बहनों और भाइयों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।