नारी शक्ति वंदन अभियान में महिला सशक्तीकरण पर जोर

Share
 महराजगंज तराई (बलरामपुर) विकास खंड तुलसीपुर के ब्लॉक मुख्यालय कौवापुर सभागार में शुक्रवार को ‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान के अंतर्गत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, बेसिक शिक्षा विभाग की महिला अध्यापिकाएं मौजूद रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी रही। क्षेत्रीय विधायक कैलाश नाथ शुक्ला बुके देकर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी का स्वागत किया।  सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के अधिकारों को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक कानून है, जो लोकसभा, राज्य विधानसभाओं  के लिए  सीटें आरक्षित करता है। इसका उद्देश्य राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और उन्हें नीति निर्माण में निर्णायक भूमिका देना है। साथी महिलाओं पर हो रहे शोषण को रोकने के लिए विशेष प्रयास है। read more:https://khabarentertainment.in/mangalpur-police-station-team-arrested-one-accused-for-luring-and-raping-a-minor-girl/ साथ ही विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि समूह से जुड़कर उन्हें रोजगार के नए अवसर मिले और आत्मनिर्भर बनने का रास्ता खुला।इस मौके पर बाल विकास परियोजना में कार्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल फोन का भी वितरण किया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी तुलसीपुर सुनील कुमार आर्य, प्रवेश मिश्रा अजय तिवारी,
सीडीपीओसंदीप कुमार,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *