सिद्धेश्वर मंदिर में फिर विराजे भोलेनाथ, विमल द्विवेदी ने कराई मूर्तियों की पुनर्स्थापना

Share
उन्नाव। शहर के शांतिनगर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में मूर्तियों के खंडित किए जाने की घटना के बाद शनिवार को नई मूर्तियों की विधि-विधान से पुनर्स्थापना कराई गई। पुनर्स्थापना कार्यक्रम में सैकड़ों शिवभक्तों ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।बताया गया कि एक विक्षिप्त युवक ने मंदिर में स्थापित मूर्तियों को खंडित कर दिया था। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को मौके पर पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता एवं वार्नर सेवा-नारायण सेवा के संस्थापक बिमल द्विवेदी ने शहर कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/शहर कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और युवक को पुलिस के हवाले किया गया।इसके बाद बिमल द्विवेदी के नेतृत्व तथा मंदिर संरक्षक सुरेश वर्मा की मौजूदगी में भगवान भोलेनाथ और नंदी जी की नई मूर्तियों की पुनर्स्थापना कराई गई। आचार्य श्रवण कुमार वाजपेयी, आचार्य वासु जी एवं आचार्य मनोज अवस्थी ने वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूजन कराया।कार्यक्रम में जिला प्रभारी अजय त्रिवेदी, नवीन वर्मा, शक्ति वर्मा, उमेश सिंह पंकज, अश्विनी पांडेय, पी.एन. अवस्थी, आदित्य, विकास सविता, अंकुर त्रिपाठी, अमोली वाजपेयी सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *