उन्नाव। तहसील दिवस के अवसर पर शनिवार को तहसील सफीपुर में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर, जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं।जनसुनवाई के दौरान राजस्व, पुलिस सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के सामने रखी गईं। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।डीएम और एसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित न्याय और बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।