जिला अस्पताल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, महिलाओं और युवक में मारपीट

Share
उन्नाव। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर शनिवार को महिलाओं और एक युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। अस्पताल परिसर में हुए हंगामे से मरीजों और तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई।मारपीट के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीज और उनके तीमारदार हंगामा देखकर परेशान नजर आए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है।घटना को लेकर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। खास बात यह है कि इमरजेंसी वार्ड के पास ही अस्पताल पुलिस चौकी मौजूद है। इसके बावजूद अस्पताल परिसर के बाहर विवाद का मारपीट तक पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।फिलहाल मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *