डूडा कॉलोनी हत्याकांड का खुलासा, आरोपी उमंग त्रिपाठी गिरफ्तार

Share
उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने डूडा कॉलोनी में हुई हत्या के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बांका बरामद किया है। पुलिस के अनुसार घरेलू विवाद के चलते युवक ने अपने मामा की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी।पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर को डूडा कॉलोनी निवासी सुधीर शुक्ला ने तहरीर देकर बताया था कि उमंग त्रिपाठी (28) ने अपने पड़ोसी दीप नारायण पांडेय उर्फ छोटू (42) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।विवेचना के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी उमंग त्रिपाठी को सुधापुरम के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक उसका सगा मामा था और वह उसकी मां के साथ गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार करता था। पुलिस के अनुसार इसी को लेकर आरोपी ने बांका से हमला कर दिया।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांका भी बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *