94 प्रतिशत अंक लाकर रिया सैनी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

Share
शेरकोट। नगर के मोहल्ला नौंधना निवासी रिया सैनी ने सीबीएसई हाईस्कूल (दसवीं) बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। रिया ने धामपुर स्थित प्रियंका मॉडर्न हायर सेकेंडरी स्कूल में द्वितीय स्थान हासिल कर परिवार और क्षेत्र का मान बढ़ाया है।read more:https://khabarentertainment.in/during-the-review-of-departmental-progress-presented-by-the-social-welfare-officer-when-extremely-poor-progress-was-found-in-the-schemes-salary-was-stopped-and-instructions-were-given-to-seek/ रिया सैनी, विनीत कुमार की पुत्री हैं। उनकी इस सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है और परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। रिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। रिया के तहेरे भाई एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष विजयपाल सैनी ने बताया कि रिया उनकी छोटी बहन हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि रिया बचपन से ही पढ़ाई में तेज रही है और आगे भी वह इसी तरह परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करती रहेगी। विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों ने भी रिया की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। रिया ने बताया कि वह आगे चलकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *