बिजनौर । नगर स्थित यूनिवर्सल एकेडमी के छात्रों ने गन शूटिंग प्रतियोगिता में एक बार फिर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
कक्षा 11 के छात्र देवांश चौधरी एवं कक्षा 12 के एक अन्य छात्र देवांश ने मेरठ में आयोजित गन शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।read more:https://khabarentertainment.in/mangalpur-police-station-team-arrested-one-accused-for-luring-and-raping-a-minor-girl/ विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।