नजीबाबाद। राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज साहनपुर में शुक्रवार को महिला मुख्य आरक्षी निर्वशी ने छात्राओं को मिशन शक्ति की जानकारी प्रदान की। मुख्य आरक्षी ने बताया कि बालिकाओं को निडर होकर विद्यालय आना चाहिए।अगर रास्ते में कहीं कोई परेशानी हो या कोई दुर्व्यवहार करे तो उसकी सूचना महिला हेल्प लाइन 1090 पर दें।सूचना देने वाली की पहचान गुप्त रखी जाती है तथा दोषी पर कार्रवाई की जाती है।किसी भी तरह की उत्पीड़न को छुपाए नहीं बल्कि उसकी सूचना अपने स्वजन को या 112 नंबर डायल करके तुरन्त दें।read more:https://khabarentertainment.in/aaradhya-choudhary-brought-laurels-to-her-school-and-parents-by-scoring-95-in-her-class-10-cbse-exams/ इसके अलावा साइबर क्राइम से बचाव के 1930 पर कॉल करके सूचना दें जिससे समय पर कार्रवाई हो और साइबर क्राइम पर रोक लग सके।इस अवसर पर उपनिरीक्षक अवधेश शर्मा, महिला आरक्षी प्रीति, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार, अरुण दीक्षित, प्रमोद कुमारी, शिल्पी वर्मा, शाजिया खान, दीपांशी शर्मा आदि उपस्थित रहे।