भदोही। अपना दल (एस) की मासिक समीक्षा बैठक जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत पार्टी के जनक डॉ.सोनेलाल पटेल, संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन के साथ हुई। जिलाध्यक्ष हरिलाल पाल ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के अनुसार अब समय आ गया है कि पार्टी के पदाधिकारी अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें, उनके सुख-दुख में भागीदारी निभाएं और पार्टी विस्तार के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। राष्ट्रीय सचिव बौद्धिक मंच जयप्रकाश पटेल ने कहा कि चुनावी वर्ष आ गया है, सभी पदाधिकारी पूरी तरह से अपने-अपने कार्यों में लग जाएं। संगठन का विस्तार सेक्टर से लेकर बूथ तक होना चाहिए।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/प्रदेश सचिव दिगंबर पटेल ने कहा कि पार्टी के विस्तार में भदोही जिले के हर वर्ग की भागीदारी मजबूती से होनी चाहिए, जिससे बहन अनुप्रिया पटेल के हाथ मजबूत किए जा सकें। पूर्व प्रदेश सचिव व्यापार मंच नंद जायसवाल ने कहा कि हमारी नेता हर वर्ग व हर समाज के लोगों के हक के लिए तथा महिलाओं और बहनों की बातें बड़ी प्रमुखता से रखती हैं, जो काबिले तारीफ है। डॉ.रुद्र पटेल ने कहा कि अपना दल (एस) से भारी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं, जो निश्चित रूप से पार्टी के लिए हितकारी है। महिला जिलाध्यक्ष किरण चौरसिया ने 29 नवंबर को प्रयागराज में होने वाली विशाल जनसभा में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष व्यापार मंच संतोष केसरवानी ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा एवं संरक्षण अपना दल के अलावा कहीं नहीं है।इस मौके पर ऊदल पटेल, सरफराज नवाज, आशुतोष पाठक, पुष्पा गुप्ता, सुधारी देवी, भारती विश्वकर्मा, सुभावती, रामचरित्र सरोज, शाहआलम अंसारी, कमरूज्जमा, विनय तिवारी, सत्यम मिश्रा, चौधरी आलोक पटेल, प्रियांशु पटेल, प्रिंस पाल, इंद्र कुमार गौड़, मुन्ना अंसारी, पंकज गौड़, शनि गौड़ आदि उपस्थित रहे। संचालन अरदास श्रीवास्तव ने किया। अंत में राहुल गुप्ता ने सभी का आभार जताया।