67 गुमशुदा मोबाइल बरामद, पुलिस ने दी आमजन को विशेष दीपावली की सौगात 

Share
भदोही। दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस ने आमजन को विशेष सौगात दी। एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत सीईआईआर पोर्टल की मदद से 67 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइंस ज्ञानपुर में शनिवार को एएसपी शुभम अग्रवाल ने उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 12,39,500 रुपए है। इस दौरान पुलिस ने थाना ज्ञानपुर क्षेत्र से-10, थाना गोपीगंज क्षेत्र से-10, थाना कोईरौना क्षेत्र से-6, थाना भदोही क्षेत्र से-4, थाना औराई क्षेत्र से-16, थाना सुरियावां क्षेत्र से-20 व थाना दुर्गागंज क्षेत्र से एक सहित कुल 67 मोबाइल को बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत 12,39,500 रुपए है। बरामद किए गए सभी मोबाइल को पुलिस ने उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द कर दिया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामियों ने खुशी जताते हुए एसपी एवं जनपदीय पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और पुलिस की इस सराहनीय पहल की सराहना की। एएसपी ने बताया कि जनवरी 2026 से अब तक पुलिस द्वारा कुल 981 गुम एवं खोए हुए मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 1,67,39,500 रुपए है। उन्होंने बताया कि पुलिस आमजन की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनपद पुलिस की इस कार्यप्रणाली ने एक बार फिर आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत किया है।इस मौके पर जनपद के समस्त सीओ सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *