जखनिया (गाजीपुर)। स्थानीय बाजार में सब्जी विक्रेता पर बीयर की बोतल फोड़कर जानलेवा हमला करने के आरोपित को भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस ने शनिवार की सुबह पनिकसा मोड़ के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेजा ।
गौरतलब है कि जखनिया बाजार में बीते दिनों सब्जी विक्रेता विजय कुशवाहा पुत्र नरसिंह कुशवाहा, निवासी मंझनपुर महुआबारी पर मामूली विवाद के दौरान बीयर बार की बोतल फोडकर विजय कुशवाहा पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर द्वारा जानकारी मिलने पर से भुड़कुड़ा कोतवाली के एसएसआइ बृजेश कुमार गुप्ता ने हमराहियों के साथ पनिकसा मोड से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल प्रभारी धर्मेंद्र पांडे ने बताया कि अन्य बदमाशों को भी चिन्हित कर लिया गया है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।