गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में ड्यूटी में लगे पुलिस बल एवं नोडल अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से सभी परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया तथा लगातार सतर्क दृष्टि बनाए रखी गई।read more:https://pahaltoday.com/district-panchayat-member-representative-distributed-kits-to-sanitation-workers/परीक्षा को शासन की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया, वहीं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस टीमों को विशेष रूप से सक्रिय रखा गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए तथा परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया जाए।
जनपद में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर प्रशासन एवं पुलिस विभाग लगातार सक्रिय बना हुआ है।