वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अर्जुन दास केसरी सम्मानित

Share

सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से आयोजित सेवा संकल्प पखवाड़ा के तहत वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एवं आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज रॉबर्ट्सगंज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. अर्जुन दास केसरी को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र, बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।सम्मान से अभिभूत डॉ. अर्जुन दास केसरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में देश विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करते हुए विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा की ओर से सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ इसी क्रम में समाज, साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले मनीषियों का सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. अर्जुन दास केसरी ने लोककला, लोकसंस्कृति, साहित्य, जनजातीय जीवन, पुरातत्व एवं धरोहर समेत विभिन्न विषयों पर करीब 60 पुस्तकों का लेखन किया है। शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उन्हें अनेक राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा भी उन्हें तीन बार सम्मानित किया जा चुका है। पत्रकारिता के क्षेत्र में ‘लोकवार्ता’ शोध पत्रिका के माध्यम से उन्होंने साहित्य और समाज के विकास में योगदान दिया है। डॉ. तिवारी ने कहा कि डॉ. केसरी का अनुभव, ज्ञान और साहित्यिक योगदान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे मनीषियों का सम्मान समाज की समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान है। कार्यक्रम में अरविंद पांडेय, मनीष अग्रहरि, विनोद सोनी, मुकेश सोनी समेत अन्य गणमान्यजन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *