नानपारा-मैलानी रेलखंड पर 16 नवम्बर से पुनः शुरू होगा ट्रेनो का संचालन

Share

बहराइच (नानपारा ) l पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि लखनऊ मंडल द्वारा नानपारा-मैलानी मीटर गेज रेलखंड पर निरस्त चल रही छह ट्रेनों का संचालन चरणबद्ध रूप से पुनः प्रारम्भ किया जा रहा है। इस रेलखंड पर भीरा खेरी-पलियाकला के मध्य पुराने रेल कटाव स्थल पर जल रिसाव के कारण सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया था। संबंधित रेलखंड पर आवश्यक मरम्मत एवं संरक्षा संबंधी कार्यों के उपरांत अब ट्रेनों को पुनः बहाल करने का निर्णय लिया गया है।16 नवंबर को ट्रेन संचालन के संबंध में नानपारा रेलवे के स्टेशन मास्टर एच के मिश्रा ने बताया कि नानपारा से मैलानी तक दो जोड़ी ट्रेन चलेगी जबकि बिछिया से मैलानी तक एक जोड़ी ट्रेन शनिवार और रविवार को ही विशेष रूप से चलाई जाएगी l

read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/

इन ट्रेनों का होगा संचालन

गाड़ी संख्या 52264 (मैलानी-नानपारा) 16 नवम्बर, 2026 से।
गाड़ी संख्या 52262 (मैलानी-नानपारा) 16 नवम्बर, 2026 से।
गाड़ी संख्या 52261 (नानपारा-मैलानी)17 नवम्बर, 2026 से।
गाड़ी संख्या 52263 (नानपारा-मैलानी) 17 नवम्बर, 2026 से।
गाड़ी संख्या 52259 (बिछिया-मैलानी) 21 नवम्बर, 2026 को
गाड़ी संख्या 52260 (मैलानी-बिछिया)  21 नवम्बर, 2026 को
*यात्रियों में खुशी की लहर*
ट्रेनों का पुनः संचालन प्रारम्भ होने से नानपारा, बिछिया, कतर्नियाघाट, निशानगाड़ा, मुर्तिहा, पलिया एवं भीरा सहित आसपास के क्षेत्रों के दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही दुधवा टाइगर रिजर्व एवं कतर्नियाघाट वन्यजीव क्षेत्र की यात्रा करने वाले पर्यटकों को भी इस रेलखंड के पुनः संचालन से लाभ होगा नानपारा- मैलानी प्रखंड पर रेल के संचालन की सूचना से यात्रियों में खुशी की लहर है ल
*पर्यटन क्षेत्र में जाने वालो को भी लाभ होगा*
नानपारा मैलानी प्रखंड पर रेल संचालन शुरू होने से दुधवा टाइगर रिजर्व एवं कतनिया घाट वन्य जीव विहार पर्यटन क्षेत्र में जाने वाले पर्यटकों को भी लाभ सीधा होगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *