बहराइच ( पयागपुर )। देशभर में 14 नवंबर को बाल दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। यह दिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह और प्रेम के कारण बच्चे उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहकर पुकारते थे।बाल दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति समाज को जागरूक करना पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालयझाला तरहर व उच्च प्राथमिक विद्यालयडायट परिसर पयागपुरमैं बच्चों ने व्यवसायिक स्टॉल लगाया जिसमें अभिभावक और शिक्षकों ने जमकर खरीदारी की इस अवसर पर विद्यालयों में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने गीत, संगीत, भाषण, नृत्य और खेलकूद जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।पंडित जवाहरलाल नेहरू का मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर शिक्षा, संस्कार और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। बाल दिवस हमें यह संदेश देता है कि प्रत्येक बच्चे को बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ने, सीखने और अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिलना चाहिए।बच्चों की मुस्कान, उनकी प्रतिभा और उनके सपनों को सम्मान देना ही बाल दिवस मनाने की सार्थकता है इस अवसर पर प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रताप सिंह जया सिंह मंजू देवी शाहिद समस्त स्टाफ व उपस्थित है l