5 हजार की रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

Share

बहराइच। जिले के थाना रिसिया में तैनात उपनिरीक्षक (SI) सुभाष चंद्र चौहान को एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले की चर्चा तेज हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी दरोगा पर आरोप है कि उन्होंने एक मामले में एफआईआर में छेड़खानी की धारा बढ़ाकर आरोपी को जेल न भेजने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।read more:https://pahaltoday.com/providing-clean-drinking-water-to-citizens-is-the-responsibility-of-the-nagar-panchayat-ashutosh-tripathi/बताया जा रहा है कि SI सुभाष चंद्र चौहान ने पीड़ित को थाना कार्यालय में बने अपने निजी कमरे में बुलाया था। जैसे ही रिश्वत की रकम ली गई, टीम ने मौके पर छापा मारकर उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ कोतवाली देहात ले गई, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *