24 घंटे में खुलासा: पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार

Share

बहराइच। थाना दरगाह क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद करने के साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।read more:https://pahaltoday.com/ministers-from-up-and-bihar-said-the-pms-12-years-have-been-dedicated-to-public-welfare/जानकारी के अनुसार, दरगाह थाना क्षेत्र के सलारगंज इलाके में एक बाइक चोरी की घटना सामने आई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और संदिग्धों की तलाश में जुट गई। इसी क्रम में पुलिस टीम ने पहाड़ फक्कड़ मार्ग पर छापेमारी कर आरोपी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान रिसिया थाना क्षेत्र के कटियाला चौराहा निवासी 23 वर्षीय इस्तखार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *