भारत-नेपाल सीमा पर चला बुलडोजर: नो-मैन्स लैंड में बना पुराना शिव मंदिर ध्वस्त

Share

बहराइच (रूपईडीहा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में प्रशासनिक कार्रवाई के तहत नो-मैन्स लैंड पर वर्षों से स्थित एक पुराने शिव मंदिर को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बनाई जा रही समांतर सड़क के निर्माण के चलते की गई।जानकारी के अनुसार, रूपईडीहा थाना क्षेत्र के सीमा इलाके में स्थित यह शिव मंदिर लंबे समय से नो-मैन्स लैंड में बना हुआ था। सीमा सुरक्षा से जुड़े निर्माण कार्यों में बाधा बनने के कारण प्रशासन ने इसे हटाने का निर्णय लिया।read more:https://pahaltoday.com/now-even-the-experts-wont-know-which-exams-paper-they-are-preparing/इसके बाद भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुलडोजर से मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया।इस दौरान भारत और नेपाल, दोनों देशों के प्रशासनिक व सुरक्षा अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई उनकी निगरानी में सम्पन्न हुई। अधिकारियों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई नियमानुसार और आपसी समन्वय के तहत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *