गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Share
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमानियां पुलिस ने पाक्सो एक्ट व बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।read more:https://pahaltoday.com/tazia-must-not-exceed-eight-feet-in-height-garima-pant/
थाना जमानियां पर पंजीकृत मु0अ0सं0 151/2026 धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस व 5एल/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। इसी क्रम में सोमवार को उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गंगा पुल तिराहा क्षेत्र से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पवन चौधरी पुत्र लक्ष्मण चौधरी निवासी ग्राम माहेपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव मय हमराह थाना जमानियां पुलिस टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *