सेवा संकल्प अभियान में 12 हजार बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Share
भदोही। डीएम शैलेश कुमार के मार्गदर्शन और बीएसए शिवम पांडेय के नेतृत्व में जनपद में सेवा संकल्प अभियान व्यापक रूप से चलाया जा रहा है।अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जनपद की 30 न्याय पंचायतों के लगभग 12 हजार विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने रंगों के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना को कागज पर उतारा। प्रतियोगिता में शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार और सामाजिक सरोकार जैसे विषयों पर बच्चों ने अपनी सोच को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि विभाग का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, सृजनात्मकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर बच्चों की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें मंच प्रदान करने के लिए लगातार गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिससे उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *