डीएम का बड़ा निर्देश: ब्लैक स्पॉट ठीक करें, अवैध कट-अतिक्रमण हटाएं

Share
उन्नाव, कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुगम बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में चिन्हित ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुधारात्मक कार्य प्राथमिकता से कराए जाएं। सड़कों पर संकेतक, रिफ्लेक्टर, रोड मार्किंग और आवश्यक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अवैध कट और अतिक्रमण के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।उन्होंने नगर पालिका उन्नाव व गंगाघाट के अधिकारियों को पुलिस विभाग के समन्वय से शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने को कहा। स्कूलों के आसपास दोनों ओर आवश्यक स्थानों को चिह्नित कर स्पीड ब्रेकर लगाने के भी निर्देश दिए गए।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/
ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग पर चलेगा अभियान
डीएम ने संभागीय परिवहन विभाग और पुलिस को ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमित प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए। स्कूली वाहनों की फिटनेस और जरूरी अभिलेखों की भी नियमित जांच कराने को कहा।बैठक में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाने और दुर्घटना की स्थिति में घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया। डीएम ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को सड़कों पर घूमने वाले पशुओं के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें संबंधित गौशालाओं में संरक्षित कराने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, संभागीय परिवहन अधिकारी संजीव कुमार सहित पुलिस, एनएचएआई, नगर निकाय और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *