महिला मोर्चा की बहनों द्वारा भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे गए वोट

Share
महिला मोर्चा की बहनों द्वारा भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे गए वोट
भाजपा सरकार में विश्व की सबसे बड़ी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबो हुए लाभान्वित– स्नेह लता श्रीवास्तव
भदोही। लोकसभा चुनाव को लेकर हर पार्टियों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी तरह से गांव ग्राम सहित चट्टी चौराहों पर प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं रविवार को भाजपा के जिला संयोजिका स्नेह लता श्रीवास्तव महिला मोर्चा की बहनों संग मोढ मण्डल में वरिष्ठ राजनितिक एवं समाजसेवी शिव शंकर सिंह के आवास पर पहुंच कर परिवार जन से सम्पर्क किया गया। वहीं परिवार में 7 बहुओ मे से रेनू सिंह को महिला मोर्चा भदोही में सम्मिलित किया गया। ततपश्चात भाजपा महिला मोर्चा की सभी बहनें गांव में डोर टू डोर जन सम्पर्क कर अपने भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार बिंद के लिए एक-एक वोट मांगी गई। बहन स्नेह लता ने गांव की गरीब जनता को भाजपा सरकार द्वारा चलाये गए सभी योजनाएं जो गरीबो एवं पात्र व्यक्ति जो लाभान्वित हुए उन्हें गिनाई गई। कहा गया भाजपा सरकार में विश्व की सबसे बड़ी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना जो गरीब पात्र व्यक्तियों को ढाई लाख रुपये देकर आवास बनवाने का काम किया गया। सभी बहनों द्वारा भाजपा सरकार की एक-एक कर जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में गिनाई गई वहीं लोगो से अपना एक-एक वोट विनोद कुमार बिंद को देने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *