गाजीपुर जमानियां। 17 अक्टूबर शनिवार को एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल, बरुइन, जमानियां में नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्साह एवं उल्लास के साथ नवरात्रि उत्सव और डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक परिधानों और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह को आकर्षक बना दिया। रावण दहन का प्रोग्राम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा जिसने सभी को मोह लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ए.के. शर्मा ने किया।read more :https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/इस अवसर पर विद्यालय के माननीय प्रबंधक महोदय, निदेशक श्री रणविजय सिंह एवं सचिव श्री मनीष तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान नवरात्रि पर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को रेखांकित किया गया। डांडिया नृत्य के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामूहिक सहभागिता का सुंदर परिचय दिया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, पारंपरिक मूल्यों तथा आपसी सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। फोटो