कांठ। तहसील क्षेत्र के राजेंद्रा एकेडमी भीकनपुर छजलैट में बच्चों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विजय दशमी का त्योहार मनाते हुए रावण के पुतले का दहन किया। विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने श्री राम, लक्ष्मण, सीता, रावण, विभीषण, महाबली हनुमान, अंगद आदि के किरदार बड़े ही सही तरीके से निभाए। यहां श्री राम रावण युद्ध का सफल मंचन भी हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रेसिडेंट सत्यवीर सिंह द्वारा रावण के पुतले का दहन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता रानी ने सभी बच्चों को विजय दशमी त्योहार के बारे में विस्तार से बताया। प्रधानाचार्या सरिता रानी ने कहा कि विजय दशमी बुराई पर अच्छाई का प्रतीक त्योहार है। यहां बच्चों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए। प्रबंधन समिति के सदस्य अमित तोमर, एनसीसी अधिकारी कैलाशचंद्र सहित स्टाफ का सहयोग रहा।