सपा पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष ने लिया समीक्षा बैठक,दिए आवश्यक निर्देश 

Share

सपा पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष ने लिया समीक्षा बैठक,दिए आवश्यक निर्देश

कमलेश यादव
गाजीपुर। जखनियां समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आज दोपहर 1:00 बजे से समाजवादी पार्टी के बूथ अध्यक्ष,सेक्टर अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी का जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम ने लोगों को समीक्षा लेते हुए लोकसभा चुनाव में मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र दिए। जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि  पूरा देश महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी से झेल रहा है। अपने-अपने बूथ  व सेक्टर अध्यक्ष गांव गांव में लगातार आम जनता के संपर्क में रहे। और  सपा सरकार की नीतियों को लोगों को बताएं। सपा सरकार में युवाओं बुजुर्गों नौजवानों को योजनाओं जोड़कर लाभ से जोड़ने  का कार्य किया था वह वर्तमान सरकार में धराशाई हो गया। वही कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में आचार संहिता का पालन करते हुए किसी प्रकार का शिकायत मिलता है तो तत्काल जिला अध्यक्ष या अपने नजदीकी पदाधिकारी को अवगत कराए। इस मौके पर पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, डॉ जितेंद्र भारती, प्रदेश सचिव जमुना यादव, मारकंडेय यादव,  सोभा यादव, कैलाश सोनकर योगेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष वजीर भारती, पर ब्लॉक प्रमुख गरीब राम, राम नगीना यादव, मधुसूदन पांडे, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक त्रिवेणी राम और संचालन जखनिया विधानसभा अध्यक्ष राजू उर्फ अवधेश यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *