गाजीपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को सशक्त बनाने, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने डीएवी इंटर कॉलेज, गाजीपुर की छात्रा मंजली गुप्ता को ‘एक दिन की सांसद’ बनने का अवसर प्रदान किया ।छावनी लाइन स्थित राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मंजली गुप्ता ने जनप्रतिनिधि की भूमिका निभाते हुए जनदर्शन में आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उनके समाधान के लिए जिलाधिकारी (डीएम), मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सहित अन्य अधिकारियों से संवाद किया। इस दौरान छात्रा को जनसमस्याओं को समझने,
read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/ प्रशासनिक कार्यप्रणाली और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।इस अवसर पर डॉ. संगीता बलवंत ने छात्रा मंजली गुप्ता को मंत्रोच्चार के साथ तिलक लगाकर, माला पहनाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। उनकी इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और समाज में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना है।डॉ. संगीता बलवंत की इस पहल के माध्यम से मिशन शक्ति के संदेश को आगे बढ़ाते हुए बालिकाओं को जनसेवा और जनप्रतिनिधित्व से जोड़ने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।