खरीफ सीजन में बघरी समिति पर खाद वितरण, 300 बोरी यूरिया-डीएपी मिलने से किसानों को मिली राहत

Share
जमानियां (गाजीपुर)। खरीफ सीजन में धान की रोपाई के बीच किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को विकास खंड अंतर्गत साधन सहकारी समिति बघरी पर यूरिया और डीएपी का वितरण किया गया। खाद लेने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान समिति परिसर पहुंचे, जहां व्यवस्थित तरीके से करीब 300 बोरी उर्वरक का वितरण किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/इन दिनों क्षेत्र में धान की रोपाई का कार्य तेजी से चल रहा है। ऐसे समय में डीएपी और यूरिया की मांग बढ़ गई है। समिति पर सरकारी दर पर उर्वरक उपलब्ध होने की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। खाद मिलने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली और उनके चेहरों पर संतोष दिखाई दिया।समिति के सचिव संदीप कुमार कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार को किसानों के बीच कुल लगभग 300 बोरी यूरिया और डीएपी का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि किसानों की जरूरत के अनुसार शासन के निर्देशों के तहत उर्वरकों का वितरण पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है।इस दौरान भाजपा नेत्री माया सिंह, रविशंकर तिवारी, आजाद सिंह कुशवाहा, मनोज कुमार, अशोक कुमार, धर्मेंद्र यादव, धर्मराज सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने बताया कि समय पर खाद उपलब्ध होने से धान की रोपाई और फसल की देखभाल में आसानी होगी तथा उन्हें बाजार में महंगे दाम पर उर्वरक खरीदने की मजबूरी नहीं पड़ेगी। किसानों ने समिति पर समय से उर्वरक उपलब्ध कराने पर संतोष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *