जमानियां (गाजीपुर)। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार के वरिष्ठ प्रवक्ता, डायट बलिया के पद पर पदोन्नत होने के उपलक्ष्य में जमानियां ब्लॉक के शिक्षकों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सभागार में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने उनके कार्यकाल को शिक्षा व्यवस्था के लिए उल्लेखनीय बताते हुए भावभीनी विदाई दी।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/समारोह को संबोधित करते हुए अकादमिक रिसोर्स पर्सन अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि सुनील कुमार के नेतृत्व में जमानियां ब्लॉक ने शैक्षिक गतिविधियों और प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा जनपद गाजीपुर में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व, कार्यशैली और टीम भावना के कारण ब्लॉक कई उपलब्धियां हासिल करने में सफल रहा।प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि सुनील कुमार हमेशा शिक्षक हितों के प्रति संवेदनशील रहे। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया और विभागीय कार्यों को पारदर्शिता एवं समन्वय के साथ आगे बढ़ाया। उनके सरल स्वभाव और सकारात्मक कार्यशैली को शिक्षक हमेशा याद रखेंगे।समारोह में वक्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए डायट बलिया में नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, प्रेम यादव, अखिलेश गिरी, सुरेश कुमार, धनंजय मिश्रा, विनोद कुमार सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।