शक्तिनगर, सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।read more:https://pahaltoday.com/sdm-holds-public-meeting-in-bambhiva-all-three-cases-resolved-on-the-spot/
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रमोद सिंह पुत्र लालजी सिंह निवासी बस स्टैंड थाना शक्तिनगर, लालबहादुर पुत्र दशरथ कोल निवासी कोहरौलिया, थाना शक्तिनगर तथा धंजय उर्फ धजे पुत्र लालबहादुर निवासी जैतपुर जयंत, थाना विंध्यनगर, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार, घनश्याम तिवारी एवं रंजीत कुमार, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार भारती तथा आरक्षी संजीव कुमार और विजय प्रताप शामिल रहे।