एसपी के नेतृत्व में रातभर चला चेकिंग अभियान, लोढ़ी टोल प्लाजा पर खुलवाया जाम

Share

सोनभद्र। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस ने बीती रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान लोढ़ी टोल प्लाजा पर लगे जाम को खुलवाकर यातायात सुचारु कराया गया।read more:https://pahaltoday.com/a-grand-tiranga-yatra-was-taken-out-in-payagpur-under-the-leadership-of-the-bdo-the-market-echoed-with-chants-of-bharat-mata-ki-jai/
अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के साथ अपराध नियंत्रण तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ चेकिंग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। रात्रिकालीन चेकिंग में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा भी शामिल रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए यातायात के निर्बाध संचालन पर जोर दिया। पुलिस के अनुसार जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त एवं चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *