ऑपरेशन रक्षा के तहत पुलिस और श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई

Share
भदोही। शासन के निर्देशानुसार बचपन बचाओ अभियान’ के तहत सोमवार को जनपद में बाल श्रम के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। नगर के काजीपुर मोहल्ला स्थित एक कालीन कारखाना से पुलिस और श्रम विभाग ने छापेमारी कर 4 बाल श्रमिक को मुक्त कराया। ऑपरेशन रक्षा के अंतर्गत डीएम शैलेश कुमार व एसपी अभिनव त्यागी के संयुक्त निर्देशन में तथा एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में थाना एएचटीयू और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने नगर के काजीपुर मोहल्ला स्थित कालीन बुनाई केंद्रों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 4 बाल एवं किशोर श्रमिकों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया। छापेमारी का मुख्य उद्देश्य बाल श्रम और बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम* एवं जन-जागरूकता फैलाना है।read more:https://khabarentertainment.in/excise-department-raids-dhabas/टीम द्वारा मौके पर उपस्थित लोगों को शासन द्वारा जारी आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों 108, 112, 181, 1090, 1930, 1098 और 1076 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाल श्रम के विरुद्ध इस तरह के अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। ताकि बच्चों के बचपन को सुरक्षित रखा जा सके। इस मौके पर थाना प्रभारी एएचटीयू इंद्र भूषण यादव, हेड कांस्टेबल राम किशोर, महिला कांस्टेबल उपासना, चालक हेड कांस्टेबल देवचंद राम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अवनीश त्रिपाठी, इंद्रजीत तिवारी व वीरेंद्र यादव आदि छापेमारी में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *