थाना राबर्ट्सगंज पुलिस ने 35 ग्राम नाजायज हेरोईन के साथ एक अभियुक्त को गिफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

Share
थाना राबर्ट्सगंज पुलिस ने 35 ग्राम नाजायज हेरोईन के साथ एक अभियुक्त को गिफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी नगर के आदेश के क्रम में  06 मई, 2024 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 339/2024  धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त विपिन सिंह उर्फ देवेंद्र बहादुर सिंह पुत्र स्व0 विजय बहादुर सिंह निवासी हिनौती थाना घोरावल जनपद सोनभद्र हाल पता नि0 जैत थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 45 वर्ष को उ0नि0 महेन्द्र यादव मय हमराह व उ0नि0 मायाशंकर शुक्ला मय हमराह हे0का0 पंकज कुमार राय, हे0का0 राजकुमार सिंह द्वारा दिनांक 05.05.2024 को समय 20.15 बजे घटनास्थल जैत स्थित सन्नू सिंह सर्विस स्टेशन के पास से बफासला 03 किमी पश्चिम थाना रावर्टसगंज जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 35 ग्राम मादक पदार्थ हेरोईन बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 महेन्द्र यादव मय हमराह, उ0नि0 मायाशंकर शुक्ला, हे0का0 पंकज कुमार राय एवं हे0का0 राजकुमार सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *