फर्रुखाबाद में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 60 किलो लहन नष्ट

Share
फर्रुखाबाद जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश एवं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के नेतृत्व में बुधवार को थाना राजेपुर क्षेत्र में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची शराब और भारी मात्रा में लहन बरामद किया।read more:https://pahaltoday.com/a-case-has-been-filed-against-four-people-after-a-video-of-a-fight-went-viral/जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा ने टीम के साथ ग्राम कुइयां डेरा में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 4 लीटर अवैध कच्ची शराब और लगभग 60 किलोग्राम लहन बरामद हुआ। टीम ने मौके पर ही लहन को नष्ट कर दिया। मामले में संबंधित आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में अभियोग दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने बदनपुर देशी, बदनपुर कंपोजिट शॉप, अम्बरपुर देशी तथा कुतलूपुर देशी शराब दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय स्टॉक रजिस्टर, पीओएस मशीन से बिक्री रिकॉर्ड, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने सभी अनुज्ञापियों को शासन के नियमों का कड़ाई से पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री व परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *