झालू। देश सेवा के उपरांत पुलिस बल में अपनी समर्पित सेवा दे रहे पूर्व सैनिक एवं पुलिसकर्मी राजीव तोमर उर्फ फौजी का स्थानांतरण हल्दौर थाने से नगीना थाना होने पर झालू पुलिस चौकी प्रांगण में एक भव्य एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अपने कार्यकाल के दौरान निष्ठा, सजगता और जन-आत्मीयता से बनाए गए अटूट जुड़ाव का ही परिणाम था कि उनके विदाई समारोह में क्षेत्रवासियों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। समारोह में उपस्थित गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने राजीव तोमर की कार्यशैली,तत्परता और उत्कृष्ट सेवाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। महात्मा विदुर पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अरविंद कुमार लांबा ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा केि राजीव तोमर ने पहले सेना में रहकर भारत माता की सीमा पर निष्ठापूर्वक रक्षा की और अब उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी अनुशासित सेवाएं दे रहे हैं। पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने जनता का जो विश्वास और सम्मान अर्जित किया है,वही उनकी सच्ची और सबसे बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम के दौरान पुूर्व सैनिकों,विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों और पत्रकारों की गरिमामयी मौजूदगी रही।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette सभी ने राजीव तोमर को फूल-मालाएं पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर उनके उज्ज्वल भविष्य तथा नए दायित्व के सफल निर्वहन की कामना की।जनप्रतिनिधि व समाजसेवी डॉ. धर्मवीर सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख,हल्दौर,रवि धारीवाल पूर्व ब्लॉक प्रमुख,जलीलपुर,हनी तोमर अध्यक्ष आरएलडी रोहिलखंड क्षेत्र,लवकुश कुमार जिला अध्यक्ष आरएलडी सैनिक प्रकोष्ठ, शौवीर सिंह प्रदेश प्रभारी ग्रामीण सत्ता पंचायती राज संगठन उत्तर प्रदेश व वर्तमान प्रशासक/प्रधान धर्मपुरा,सूरज सिंह दहिया पूर्व प्रधान धर्मपुरा। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन यशपाल सिंह संरक्षक महात्मा विदुर पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन, अरविंद कुमार लांबा अध्यक्ष,झालू चौकी प्रभारी रजत चौधरी एवं चौकी का समस्त पुलिस स्टाफ व धर्मेंद्र सिंह उर्फ भोले ब्लॉक अध्यक्ष हल्दौर व प्रधान मुकुंदपुर,धर्मेंद्र सिंह प्रधान पति गौसपुर टोपरी,सौरभ कुमार व संजीव कुमार ग्राम प्रधान खैरपुर,हेमेंद्र सिंह प्रधान शेरपुर,धर्मेंद्र सिंह प्रधान बाजिदपुर,गुड्डू सिंह पूर्व प्रधान चौकपुरी,सोनू कुमार पूर्व प्रधान खारी,फुरकान सभासद,सुरेश वर्मा भाजपा नेता,संजय वर्मा,भाजपा नेता,नीरज चौधरी भाजपा नेता,अनुराग जोशी विश्व हिंदू महासंघ,झालू प्रेस क्लब के संरक्षक लवलेश कुमार,अध्यक्ष नदीम आजाद,महामंत्री कामेंद्र सिंह,कोषाध्यक्ष राजू अग्रवाल,मीडिया प्रभारी विनीत चौधरी,मोहम्मद बिलाल,पत्रकार आदिल,पत्रकार रिजवान सिद्दीकी,पत्रकार गौरव शर्मा,सुधीर चौधरी,समारोह का माहौल अत्यंत गरिमामय और भावुक रहा। उपस्थित सभी संभ्रांत नागरिकों ने एक स्वर में कहा कि राजीव तोमर का कार्यकाल झालू और आसपास के क्षेत्रों में शांति,सुरक्षा और सौहार्द की मिसाल के रूप में याद किया जाएगा।