हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात रसूलाबाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी से गुजरात के वडनगर के लिए निकाली गई बाइक यात्रा मंगलवार को रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र से गुजरी। कानपुर मार्ग स्थित अपने कार्यालय के बाहर भाजपा नेता एवं रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी कर रहे कृष्ण मुरारी दोहरे ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ बाइक यात्रा का जोरदार स्वागत किया।इस दौरान यात्रा में शामिल युवाओं को पटका पहनाकर एवं फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। कृष्ण मुरारी दोहरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। युवाओं, विशेषकर नई पीढ़ी में उनकी लोकप्रियता देखने को मिलती है। वाराणसी से वडनगर तक निकाली गई यह बाइक यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति समर्थकों के उत्साह और उनके जन्मस्थान तक पहुंचने की भावना को दर्शाती है।
उन्होंने बाइक यात्रा में शामिल सभी युवाओं की मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। यात्रा में शामिल बाइक सवारों का कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से सोनू दीक्षित, शेखर, संजय कुमार, अंकित कुमार, सुशील कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।