हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा बुढ़वा मंगल पर्व के दृष्टिगत थाना शिवली क्षेत्रान्तर्गत शोभन सरकार मंदिर एवं नहरी बरी आश्रम, भाऊपुर का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु ड्यूटीरत अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को पर्व के दौरान सतर्कता एवं प्रभावी पुलिसिंग बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु पूर्ण रूप से तैयार रहने के निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर भ्रमण एवं निगरानी की जा रही है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात श्री विनय कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक शिवली सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।