कायमगंज / फर्रुखाबाद। कोतवाली कायमगंज पुलिस ने फर्जी एवं कूटरचित विक्रय पत्र तैयार करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने मृतका के स्थान पर किसी अन्य महिला को विक्रेता बनाकर फर्जी बैनामा तैयार कराया था। विरोध करने पर वादी को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी गई।read more:https://pahaltoday.com/bhadohi-mahotsav-will-be-organised-in-the-city-from-15th-to-17th-may/
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मामले में कोतवाली कायमगंज में मु०अ०सं० 006/26 के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।पुलिस के अनुसार वादी शिववीर सिंह पुत्र कैलाश सिंह निवासी ग्राम बेहटा बल्लू ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्तों ने फर्जी तरीके से विक्रय पत्र तैयार कर धोखाधड़ी की। जांच के दौरान तीन अभियुक्तों की संलिप्तता प्रकाश में आने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों में रामवीर पुत्र सुक्खी निवासी ग्राम बल्लू बेहटा, अरविन्द पुत्र विश्वनाथ निवासी ग्राम मलू नगला तथा अन्नू उर्फ राजवीर पुत्र रामसिंह निवासी खानआलमपुर शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपने बयान न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से प्रस्तुत करने की बात कही है।पुलिस अभिलेखों के अनुसार गिरफ्तार तीनों आरोपियों के विरुद्ध उक्त मुकदमे से संबंधित आपराधिक इतिहास दर्ज है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल, उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह, कांस्टेबल विकास बाबू, रिज़र्व कांस्टेबल चन्द्रेश कुमार एवं जितेन्द्र कुमार शामिल रहे।